Advertisement
मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या की, गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि रविवार रात को कॉलेज के बाहर वाहन में सोते समय अध्यापक धर्मेंद्र और हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान चंद्र प्रकाश ने अपनी सरकारी राइफल्स से अध्यापक धर्मेंद्र को गोली मार दी।
एएसपी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अध्यापक धर्मेंद्र कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मुजफ़्फरनगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


