Advertisement
सर शर्म से झुक जाता है, मुजफ्फरपुर रेप कांड पर बोले खान सर

इसी बीच, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बकरीद के मौके पर मशहूर शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान पहुंचे और उन्हें बधाई तथा शुभकामनाएं दी।
बकरीद पर खान सर ने कहा कि आज बकरीद का दिन है, इसलिए मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आरिफ मोहम्मद खान हमें राज्यपाल के तौर पर मिले हैं, यह हम बिहारियों के लिए सौभाग्य की बात है। वह बुद्धिजीवी और विद्वान व्यक्ति हैं। उन्होंने एक बार हमसे मिलने की इच्छा व्यक्त की थी। वह आए थे और जब हम उन्हें ले जा रहे तो रास्ते में क्लासरूम पड़ा। जिसे देखकर उन्होंने क्लासरूम में जाने की इच्छा जाहिर की। जहां दिव्यांगों के लिए सीट रिजर्व को देखकर उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह भी क्लास लेने के लिए एक दिन आएंगे। यह हमारे बच्चों का सौभाग्य होगा कि वह क्लास लेंगे।
अपनी शादी के बारे में शिक्षक खान सर ने कहा कि जैसे हर कोई मैनेज करता है, वैसे ही हम भी मैनेज कर रहे हैं। मैं अपना ऑफिस संभाल रहा हूं और वह अपना विभाग संभाल रही हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


