Advertisement
'उन्हें शर्म आनी चाहिए', पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी पर राहुल गांधी को चिराग पासवान का जवाब

चिराग पासवान ने आईएएनएस से बातचीत में यह भी कहा कि जनता का भरोसा इस डबल इंजन वाली सरकार पर है। इस डबल इंजन वाली सरकार के नेतृत्व में बिहार स्वर्णिम युग में प्रवेश करने वाला है।
भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भी राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी की टिप्पणी अमर्यादित है। वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और संवैधानिक पद पर बैठे हैं। फिर भी उनको इस तरह की टिप्पणी के लिए शर्म नहीं आती है। वह किसी के बारे में कुछ भी बोलते हैं। वे रिजेक्टेड नेता हैं, इसलिए अनाप-शनाप बोलते हैं।"
प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा पर भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा, "छपरा में आयोजित रैली से प्रधानमंत्री मोदी का संदेश 12 विधानसभा क्षेत्रों तक जाएगा। एनडीए यहां भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा।"
प्रधानमंत्री मोदी की रैली पर भाजपा विधायक जनक सिंह कहते हैं, "पूरा सारण जिला और पूरा प्रदेश राममय हो गया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम बिहार में दो-तिहाई से भी ज्यादा बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


