He attended the funeral of Sen. Akans-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 9:00 pm
Location
Advertisement

अकांश सेन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री

khaskhabar.com : शनिवार, 11 फ़रवरी 2017 7:50 PM (IST)
अकांश सेन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री
सोलन। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोलन जिले के कुठाड़ गांव में अपने भतीजे अकांश सेन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए सेन ने शुक्रवार को पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अकांश सेन के पिता अरूण सेन, प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ से कुठाड़ लाए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. धनीराम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती एवं इन्द्र दत्त लखनपाल, विधायक अनिरूद्ध सिंह, करनेश जंग और राम कुमार चौधरी, मुख्य सचिव वीसी फारका, पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री के दामाद अंगद सिंह, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और सगे-सम्बन्धी इस अवसर पर उपस्थित थे। स्वास्थ्य एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने भी कुठाड़ पैलेस पहुंचकर अकांश सेन के परिजनों का ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

[@ अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर देख लेते हैं ये बच्चे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement