HDPL 25 Million Machine fired in gonda -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अचानक स्टार्ट होकर खाक हुई एचडीपीएल की 25 लाख की मशीन

khaskhabar.com: शनिवार, 25 मार्च 2017 3:02 PM (IST)
अचानक स्टार्ट होकर खाक हुई एचडीपीएल की 25 लाख की मशीन
गोंडा।जिले के इटियाथोक बलरामपुर मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण कर रही एचडीपीएल कम्पनी की जेसीबी सुबह कस्तूरबा स्कूल इटियाथोक के पास अचानक जलकर राख हो गई। मौके पर गार्ड और गांव वालों ने जेसीबी को आग से बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक पूरी जेसीबी जलकर राख हो गई। मार्ग पर हो रहे सीसी रोड निर्माण को लेकर कम्पनी ने सामान की सुरक्षा के लिए दिन और रात के लिए निज़ी गार्ड भी लगा रखे थे। रात्रि में दो गार्ड इस मार्ग पर लगे थे। शनिवार की भोर मे गार्ड ने देखा कि जेसीबी मशीन अपने आप स्टार्ट हो गई और उसके बाद जलने लगी गार्ड राम नरायन दूबे और रवि प्रकाश दूबे ने इसकी जानकारी सुपरवाइज़र विपिन सिंह को दी। सुपरवाइज़र सहित कम्पनी के तमाम कर्मचारी भी वहां पहुच कर फायर को सूचना दी और सीसी रोड निर्माण कर रही कम्पनी के कर्मचारियों ने आग की चपेट में आई जेसीबी को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने जेसीबी को अपने आगोश में ले लिया। पुरी जेसीबी खड़ी खड़ी राख में बदल गयी। एचडीपीएल कम्पनी के हरिपाल ने बताया कि इस मार्ग पर सीसी रोड निर्माण चल रहा था। रात्रि में कार्य खत्म होने के बाद जेसीबी के ड्राइवर ने वही जेसीबी खडी कर सोने के लिए कम्पनी के प्लांट चला आया था। उन्होंने बताया कि इस हादसे से कम्पनी को करीब 25 लाख का नुकसान हुआ है। इस हादसे की जानकारी कम्पनी के आला अधिकारियों को दी गई है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement