Have problems resolved as soon as possible-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समस्याओं का हो जल्द से जल्द निपटारा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 10:23 PM (IST)
समस्याओं का हो जल्द से जल्द निपटारा
सवाई माधोपुर। विधायक दीया कुमारी शुक्रवार को सवाई माधोपुर के दौरे पर आई। जहां विधायक ने मलारना डूंगर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण पंचायत शिविर में भाग लिया। इस मौके पर विधायक दीया कुमारी ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी और लाभप्रद योजनाएं होने के बावजूद जनता को उनका लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में पहले ये सुनिश्चित करना होगा कि इनका लाभ जनता को मिल सके। उन्होंने शिविर में आ रही समस्याओं में अधिकतर का समाधान मौके पर ही करने और बची हुई समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement