Haryanvi singer Anne B attempts suicide, blames husbands alleged affair Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:38 pm
Location
Advertisement

हरियाणवी डांसर अनामिका ने खाया जहर, बताई ये वजह

khaskhabar.com : सोमवार, 31 दिसम्बर 2018 5:07 PM (IST)
हरियाणवी डांसर अनामिका ने खाया जहर, बताई ये वजह
अनामिका बावा की शादी लगभग 5 साल पहले रोहतक के रहने वाले शेखर खन्ना के साथ हुई थी। शेखर पेशे से विडियो डॉयरेक्टर बताया जा रहा है। अनामिका का आरोप है कि उसके पति का पिछले 2 साल से किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है।

इस बात का जब उसे पता चला था तो वो डेढ़ साल पहले अपने मायके यानी हिसार आकर रहने लगी थी। लेकिन जब भी उसका पति उस प्रेमिका के पास घर नहीं पहुंचता तो वो महिला उसे फोन कर बार-बार परेशान करती है।

शनिवार को उसके पति का जन्मदिन था, ऐसे में जब वो घर नहीं पहुंचा तो एक बार फिर से अनामिका के पास प्रेमिका के फोन आने लगे, ऐसे में परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। बता दे, 29 साल की अनामिका को हरियाणवी कलाकारों की दुनियां में एनबी के नाम से जाना जाता है। अनामिका ने 12 साल पहले मॉडलिंग शुरू की थी। अब तक अनामिका 2 हजार से ज्यादा गाने आ चुकी हैं।

2/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement