Haryana will make you the next government: Surendra Rathi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:56 am
Location
Advertisement

हरियाणा में अगली सरकार आप की बनेगी: सुरेंद्र राठी

khaskhabar.com : सोमवार, 10 दिसम्बर 2018 5:51 PM (IST)
हरियाणा में अगली सरकार आप की बनेगी: सुरेंद्र राठी
पंचकूला। आम आदमी पार्टी के पंचकूला के संगठन मंत्री सुरेंद्र राठी का कहना है कि आने वाला वक्त आम आदमी पार्टी का है, क्योंकि दिल्ली के बाद अब हरियाणा में भी आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का प्रभाव बढऩे लगा है। लोग उन्हें सुनना चाहते हैं, इसी लिए वह ज्यादा से ज्यादा उन्हें आजकल हरियाणा में बुला रहे हैं। इसी लिए पार्टी को भी उम्मीद है कि अगली सरकार आम आदमी यानि आम आदमी पार्टी की ही होगी।

एक बयान में आप नेता ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने पिछले कई सालों से कांग्रेस, भाजपा और इनेलो की सरकारें देखी व परखी हैं। सभी ने लोगों से न केवल झूठे वायदे किए बल्कि उन्हें छलने का काम किया। दूसरी ओर दिल्ली की जनता ने महज साढ़े चार साल में ही अपने मुख्यमंत्री व उनकी सरकार के काम करने के ढंग को देखा एवं परख लिया है। उन्होंने कहा कि इस बार हरियाणा के लोगों में अरविंद केजरीवाल का जबरदस्त क्रेज है। उन्होंने कहा कि आप नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के साथ किए लगभग 90 फीसदी वायदे पूर कर दिए हैं। जो बाकी रह गये हैं, वह इस लिए पूरे नहीं हो पाये हैं, क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार उन्हें काम नहीं करने दे रही।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता यह बात अच्छे से समझ चुकी है कि उनकी सरकार तो काम कर रही है, मगर उसे काम करने से रोका जा रहा है। इसी लिए अब दिल्ली के लोग उन्हें दोबारा अवसर देने को तत्पर हैं। इतना ही नहीं अबकी बार आप पार्टी दिल्ली में भी लोकसभा की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। इसी प्रकार हरियाणा में भी इस बार आप अपना चमत्कार दिखायेगी और राज्य में बड़े बड़े महारथियों को पीछे छोड़ते हुए सरकार बनायेगी,क्योंकि हरियाणा के लोग भी काम करने वाले नेता चाहते हैं न कि खोखले वायदे करने वाले दलों के नेता।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement