Haryana vidhan sabha election BJP Ready-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:30 pm
Location
Advertisement

पिछले चुनावों की हार से सबक लेकर इस बार फूंक-फूंककर कदम रखेगी जिला भाजपा

khaskhabar.com : शनिवार, 29 दिसम्बर 2018 7:16 PM (IST)
पिछले चुनावों की हार से सबक लेकर इस बार फूंक-फूंककर कदम रखेगी जिला भाजपा
कैथल। पीडब्ल्यूडी रैस्ट हाऊस में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में एक बार फिर भाजपा पदाधिकारी एक दूसरे को भाजपा की मजबूती की झूठी त‌सल्लियां देते नजर आए। भाजपा के जिला प्रभारी व माटी कला बोर्ड हरियाणा के चेयरमैन कर्ण सिंह रानोलिया ने भाजपा जिला अध्यक्ष एवं अन्य भाजपा जिला नेताओं को भाजपा संगठन की मजबूती के लिए बधाई दी और उन्हें 2019 के चुनावों के लिए तैयार रहने के लिए कहा, परंतु इन सभी बातों से हटकर जिला में भाजपा संगठन की बात की जाए तो आज भी भाजपा ‌की ‌स्थिति जिला की विधानसभाओं में मजबूत होती दिखाई नहीं दे रही।

बता दें, पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा चारों विधानसभाओं में तीन विधानसभाओं में बुरी तरह हारी थी और केवल एकमात्र गुहला चीका सीट पर ही भाजपा प्रत्याशी को विधायक के रूप में जनता ने चुना। ऐसे में कैथल जिले की विधानसभाओं पर भाजपा ने अभी तक मजबूती नहीं दिखाई दी जिससे भाजपा अपनी शहर की सरकार की कुर्सी भी गंवा चुुकी है जो कांग्रेस विधायक रणदीप सुरजेवाला समर्थक सीमा कश्यप के पाले में जा चुकी है।

अशोक गुर्जर को भाजपा जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपे जाने के बाद से पार्टी को मजबूती के ‌लिए प्रयास तो किया जा रहा है लेकिन यह प्रयास कितने सफल होंगे यह तो अगले वर्ष होने वाले चुनाव ही बताएंगे। माना जाए तो प्रदेश भाजपा में कैथल जिले में भाजपा संगठन की मजबूती की रिपोर्ट अच्छी नहीं है, ऐसे में भाजपा ‌प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कैथल जिले में भाजपा संगठन की मजबूती के लिए कमान संभालने की तैयारी की है।
कई पदाधिकारी पहले ही कर चुके है पार्टी को अलविदा... चुनावी मोड़ में आई भाजपा अब कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दे रही है, लेकिन यह सच्चाई भी किसी से छिपी नहीं है कि भाजपा के कई पदाधिकारी इस पार्टी में अपनी अनदेखी के आरोपों के साथ इसे अलविदा कह चुके है। चाहे इनमें भाजपा के पूर्व नेता धर्मवीर सैनी हो या विजय भारद्वाज हो या अन्य ऐसे नेता जो पार्टी को छोड़कर जा चुके है। इसके अलावा कई ऐसे कार्यकर्ता भी है जो मन ही मन अपनी अनदेखी किए जाने पर भाजपा को चुनावों में सबक सिखाने की तैयारी में है। यह कार्यकर्ता बेशक अभी साइलैंट हो लेकिन चुनावों में भाजपा को इनकी अनदेेखी का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। भाजपा संगठन ने पिछले चुनावों से सबक न लिया तो उनकी दुर्गति इस चुनावों में बुरी हो सकती है। भाजपा को इस समय फूंक-फूंककर कदम रखने की जरूरत है। अंदर की बात बताएं तो भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर से भी कुछ भाजपा पदाधिकारी नाराज चल रहे हैं लेकिन वो खुलकर सामने विरोध नहीं कर रहे। प्रदेश भाजपा को तो गुपचुप तरीके से नाराज पदाधिकारी अपनी बात बता चुके है लेकिन वह भाजपा की मीटिंगों से नदारद रहकर अपनी नाराजगी की मंशा जगजाहिर कर रहे हैं।

जनवरी से 2 मार्च तक के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय... शुक्रवार को आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में कैथल जिले में भाजपा पदाधिकारियों को 2 जनवरी से 2 मार्च के कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। भाजपा जिला प्रभारी व माटी कला बोर्ड हरियाणा के चेयरमैन कर्ण सिंह रानोलिया ने कहा कि 2 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला कैथल में अग्रसेन धर्मशाला जींद रोड जाखौली अड्डा पर कैथल जिले के सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक लेंगे। उसके बाद राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में होगा जिसमे सभी अपेक्षित कार्यकर्ता पहुचेंगे | कर्ण सिंह रानोलिया ने कहा कि कैथल जिले में विधानसभा स्तर पर एक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद किसान मोर्चा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई किसानो के लिए जनकल्याण योजनाओं को किसानों तक पहुंचाएंगे एवं एक प्रेस वार्ता का आयोजन करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने एवं जीत सुनिश्चित करने के लिये कार्यकर्ताओं का आहवान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement