Haryana: Truck on wrong side of road rams into car, 2 bikes in Sonipat : 12 killed, 7 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:17 pm
Location
Advertisement

सोनीपत : ट्रक ने वाहनों को मारी टक्कर, 12 की मौत, 7 घायल

khaskhabar.com : रविवार, 04 नवम्बर 2018 7:50 PM (IST)
सोनीपत : ट्रक ने वाहनों को मारी टक्कर, 12 की मौत, 7 घायल
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में रविवार देर शाम भीषण सडक़ हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। इस हादसे के बाद वहां कोहराम मच गया। पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक गलत दिशा से आ रही थी जिसने एक कार और दो बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गोहाना-पानीपत नेशनल हाइवे पर मुंडलाना गांव के पास देर शाम को हुआ। एक क्रूजर में भरी हुई सवारी हाइवे से जा रही थी। क्रूजर गोहाना से पानीपत की ओर जा रही थी।

मुंडलाना गांव के पास सडक़ की दूसरी तरफ से आ रहे एक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगडऩे के बाद ट्रक डिवाइडर को तोड़ता हुआ सडक़ के इस तरफ आ गया और सवारियों से भरी क्रूजर के ऊपर चढ़ गया। इसकी चपेट में पीछे से आ रही दो बाइक भी आ गई। फिलहाल घायलों को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक किसी भी शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement