Haryana: This time parties are avoiding Dere Parikrama in elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:04 pm
Location
Advertisement

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 : इस बार डेरे की परिक्रमा परहेज कर रही हैं पार्टियां

khaskhabar.com : बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 5:01 PM (IST)
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 : इस बार डेरे की परिक्रमा परहेज कर रही हैं पार्टियां
निशा शर्मा
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनावों में इस बार राजनीतिक पार्टियां सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा की परिक्रमा से परहेज कर रही हैं। राज्य विधानसभा चुनावों में किसी पार्टी की हार-जीत में हर बार डेरे की बड़ी भूमिका स्वीकार की जाती रही है। पिछले चुनावों में डेरे का भाजपा को खुला समर्थन मिला था और इसी वजह से हरियाणा में पहली बार पार्टी अपने बलबूते सरकार बनाने में कामयाब रही थी।

हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। इन दिनों चुनाव प्रचार जोरों पर है। लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि विधानसभा चुनावों में डेरा सच्चा सौदा का कोई रोल नजर नहीं आ रहा है। इससे पहले होता यह रहा है कि विधानसभा चुनावों की दस्तक होते ही राजनीतिक दलों के आका सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा की हाजिरी भरना शुरू कर देते थे। यह सिलसिला तब तक जारी रहता था, जब तक कि डेरे के राजनीतिक विंग की तरफ से किसी पार्टी के पक्ष में फ़तवा जारी नहीं कर दिया जाता था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement