Haryana outsourced employees get one year extension-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा के आउटसोर्स कर्मचारियों को मिला एक साल का विस्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 दिसम्बर 2023 11:16 PM (IST)
हरियाणा के आउटसोर्स कर्मचारियों को मिला एक साल का विस्तार
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार में आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के तहत कार्यरत कर्मचारियों को 31 दिसंबर 2024 तक एक साल का विस्तार दिया गया है। मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा आज जारी पत्र में कहा गया है कि यह विस्तार उन कर्मचारियों पर लागू होता है जिन्होंने हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) में स्थानांतरित होने के विकल्प को स्वीकार नहीं किया था और वर्तमान में ग्रुप ए या ग्रुप बी पद पर कार्य कर रहे हैं तथा जो राज्य सरकार द्वारा जारी किसी भी अधिसूचना के तहत कार्यरत थे। पत्र में आगे स्पष्ट किया गया है कि 30 दिसंबर, 2022 के निर्देशों के अनुसार, यदि ऐसे पदों पर नियमित नियुक्तियां की जाती है तो जिन कर्मचारियों ने एचकेआरएनएल में पोर्ट नहीं होने का विकल्प चुना है, उनकी सेवाएं सबसे पहले समाप्त की जाएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement