Haryana Governor congratulates PM Modi on his birthday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:26 am
Location
Advertisement

हरियाणा के राज्यपाल ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

khaskhabar.com : सोमवार, 16 सितम्बर 2019 5:57 PM (IST)
हरियाणा के राज्यपाल ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी
चडीगढ़ न्यूज। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्म दिवस पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु होने की कामना की है। उन्होनें कहा कि वे स्वस्थ एवं प्रसन्नचित रहे।

राज्यपाल आर्य ने अपने बधाई संदेश में कहा कि उन्हे पूर्ण विश्वास है कि नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश सामाजिक समानता व समग्र विकास के महान उद्देश्यों को प्राप्त करने में सक्षम होगा। मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक आर्थिक शक्ति के रूप में उभरेगा।

उन्होनें कहा कि मोदी ने पहले स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत कार्यक्रम चलाकर देश के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ व स्वस्थ रहने का संदेश दिया। अब देश में फिट इंडिया मूवमेंट की शुरूआत की गई। यह मूवमेंट देश में जन-जन तक पहुंचा है। देश में शीघ्र ही फिट इंडिया मूवमेंट के सार्थक परिणाम देखने को मिलेेगें। आर्य ने हरियाणा की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेशित की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement