Haryana government transfers seven IAS officers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 7:54 pm
Location
Advertisement

हरियाणा सरकार ने किया सात आईएएस अधिकारियों का तबादला

khaskhabar.com : शनिवार, 14 सितम्बर 2019 6:42 PM (IST)
हरियाणा सरकार ने किया सात आईएएस अधिकारियों का तबादला
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने (शनिवार) को आज तुरंत प्रभाव से सात आईएएस अधिकारियों और तीन एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये हैं। फरीदाबाद नगरनिगम की आयुक्त अनीता यादव को पर्यटन विभाग का निदेशक व विशेष सचिव लगाया गया है।

फरीदाबाद के उपायुक्त अतुल कुमार को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद का प्रशासक और शहरी सम्पदा का निदेशक लगाया गया है। सोनीपत के उपायुक्त अशंज सिंह को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा सोनीपत नगरनिगम का आयुक्त लगाया गया है।

गृह-2 विभाग के विशेष सचिव व गुरुद्वारा चुनाव के आयुक्त राजीव रतन को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा चकबंदी और भूमि रिकार्ड विभाग का निदेशक तथा विशेष अधिकारी मुख्यालय व विशेष एलएओ और राजस्व एवं आपदा प्रबन्धन विभाग का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद की प्रशासक और शहरी सम्पदा की अतिरक्ति निदेशक और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनल गोयल को फरीदाबाद नगरनिगम का आयुक्त लगाया गया है।

हरियाणा शहरी सम्पदा विभाग के अतिरिक्त सचिव, यमुनानगर के उपायुक्त और यमुनानगर नगरनिगम के आयुक्त मुकुल कुमार को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही संगीता तेत्रवाल को हरियाणा महिला विकास निगम का प्रबन्ध निदेशक लगाया गया है।

हरियाणा रोडवेज अम्बाला की महाप्रबन्धक गौरी मिढ्ढïा को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा अम्बाला का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही बेलिना को फरीदाबाद का नगराधीश लगाया गया है।
फरीदाबाद के नगराधीश नवीन कुमार को फतेहाबाद का नगराधीश नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement