Haryana: Former INLD MLA Rody joins Congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:46 am
Location
Advertisement

हरियाणा : इनेलो के पूर्व विधायक रोड़ी कांग्रेस में शामिल

khaskhabar.com : मंगलवार, 08 अक्टूबर 2019 6:09 PM (IST)
हरियाणा : इनेलो के पूर्व विधायक रोड़ी कांग्रेस में शामिल
चंडीगढ़। हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बिखरती जा रही इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को एक और झटका लगा है। पार्टी के पूर्व विधायक चरणजीत सिंह रोड़ी मंगलवार को यहां कांग्रेस में शामिल हो गए। रोड़ी 2014 से 2019 तक सिरसा से इनेलो के सांसद भी रह चुके हैं।

वह सिरसा जिले के रोड़ी गांव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए।

रोड़ी ऐसे समय कांग्रेस में शामिल हुए हैं, जब राज्य के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

तंवर ने 2005 में सिरसा लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद वह 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में सफलता हासिल नहीं कर सके।

2005 से पहले, शैलजा ने दो बार सिरसा सीट जीती थी और उनके पिता दलबीर सिंह तीन बार इस सीट से निर्वाचित हुए थे।

इनेलो के 19 विधायकों में से चार जननायक जनता पार्टी (जजपा) में शामिल हो गए हैं, जबकि 11 विधायक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम चुके हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement