Haryana CM Manohar Lal Khattar Attack to opposition party-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 2:08 am
Location
Advertisement

केंद्र सरकार और प्रदेश ने लोकहित से जुडी कई योजनाएं शुरू की : CM मनोहर लाल

khaskhabar.com : सोमवार, 01 अप्रैल 2019 7:15 PM (IST)
केंद्र सरकार और प्रदेश ने लोकहित से जुडी कई योजनाएं शुरू की : CM मनोहर लाल
कैथल। जनतंत्र में हर पांच वर्ष एक जनादेश का उत्सव होता है। हर आम नागरिक इसमें भागीदार बनता है। कच्छ से आसाम तक सारा देश इसमें शामिल होता है। 4 माह बाद प्रदेश का भी उत्सव होगा। 5 वर्षों में क्यों मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है इसका मुख्य कारण यह गरीबों के कल्याण की सरकार है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश की जनता के हितों के लिए 52 अलग अलग योजनाए प्रधानमंत्री ने दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल बीमा योजना, वृद्धावस्था पेंशन आदि जनकल्याण की योजनाएं है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सीवन के रामलीला मैदान में विजय संकल्प रैली को सम्बोधित कर रहे थे। बहकाने वाले लोगों की यह चौथी पीढ़ी है। आज चौथी पीढ़ी भी गरीबी हटाने के लिए कह रहा है। परिवारों का पहचान पत्र देंगे।
उन्होंने कहा आज जनता में जो विश्वास बना है हमें उसे बरकरार रखना है। रेवड़ियां बांटे अपने अपने को कहकर मुख्यमंत्री ने भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा। 60 हजार युवकों ने अपने आप नौकरियां ली है हमने नौकरियां दी नहीं। युवा उन नौकरियों को डिजर्व करते है जिन्होंने नौकरियां पाई। कोचिंग सेंटर में भीड़ लग गयी है। हमने संस्कृति बदली है। मोदी ने दूसरी सबसे बड़ी बात देश की सुरक्षा की। देश, समाज क्या होता है सब अपनी सेनाओं को बजट दिया और पुलवामा घटना के बाद सेनाओं ने खुली छूट मिलने पर बालाकोट में एयर स्ट्राइक की। इस सरकार ने शहीदों को सम्मान दिया।
अंतरिक्ष मे सेटेलाइट घूम रहे है सेटेलाइट हमले से सुरक्षा कैसे करनी है। सेटेलाइट को मार गिराया। हिंदुस्तान आज एक ताकतवर देश बन चुका है। हमने सक्षम योजना से युवाओं की जेब मे कुछ न कुछ राशि भेजी। बैंकों में मुद्रा स्कीम से लोन दिया। हरियाणा के हर परिवार में गैस सिलिंडर दिया है। अभी तक जिनके घर गैस सिलिंडर नहीं पहुंचे है वह डीसी का और अपने विधायक का घर से उठाकर ले जाएं। आने वाले 5 वर्षों में ढाणियों की सड़कें बनाएंगे। साढ़े 3 हजार गांव में 24 घण्टा बिजली दे रहे है। देश के प्रति ख्याल रखने के लिये मोदी ने अपने आप को संज्ञा दी है मैं हूं चौकीदार। सांझी चीज की रखवाली सभी को करनी होती है।

उन्होंने कहा, हरियाणा में 12 मई को ऐसा माहौल बना दो मोदी के पक्ष में पूरा देश मतदान करें। उन्होंने नारे लगवाए की 23 मई, कांग्रेस गयी। आज मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है थोड़ा सहयोग करें। आयोजकों से मेरी शिकायत है अगर इतनी भीड़ आनी थी तो और अधिक इंतज़ाम कर लेते। पूंडरी विधायक दिनेश कौशिक ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पूंडरी हल्के में जो 5 वर्षों में कार्य होने थे वह कार्य मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1 वर्ष में करके दिखाए। सबसे ज्यादा कार्य पूंडरी में हुए है। लाडवा विधायक पवन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा के लाल है। भाजपा के 48 महीने 48 सालों पर भारी पड़े है।

कैथल की धरती पर लोग कमल की खेती करेंगे। आज इनेलो इंडियन नेशनल लुटेरा दल बन चुकी है। हरियाणा में विपक्ष नाम की चीज नहीं है। केंद्र में मोदी की सरकार और अकटुबर में मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार बनने तय है। गुहला हल्के के विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि 11 पावर हाउस गुहला में दिए गए है। चीका शहर फोरलेन नहीं थी मुख्यमंत्री ने 43 करोड़ देकर सड़क फोरलेन करवाई। गुहला चीका पिछड़ा हुआ था भाजपा सरकार ने अरबों रुपये देकर वहां विकास करवाया।

इस अवसर पर विधायक कुलवंत बाजीगर, विधायक पवन सैनी, विधायक दिनेश कौशिक, विधायक घनश्याम, कैलाश भगत, महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, कर्ण सिंह रानोलिया, संजय भारद्वाज, शैली मुंजाल, कुमारी संगीता कृष्ण पिलनी, अशोक भारती, हरचरण छाबड़ा, यशपाल मल्होत्रा, रणधीर गोलन, धर्मपाल शर्मा, हरपाल चीका, राजपाल तंवर, सुखविंदर कौर आंधली, आदि भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement