Haryana Chief Minister to campaign in 17 assembly constituencies of Delhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 5:31 pm
Location
Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री दिल्ली के 17 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे

khaskhabar.com : गुरुवार, 23 जनवरी 2020 3:32 PM (IST)
हरियाणा के मुख्यमंत्री दिल्ली के 17 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि वह अपने राज्य की सीमा से लगते दिल्ली के 17 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। खट्टर ने यहां मीडिया से कहा, "हमें मुख्य रूप से हरियाणा की सीमा से लगी 17 सीटों पर प्रचार करने की जिम्मेदारी दी गई है।"

अभियान की शुरुआत 27 जनवरी से होने की संभावना है। उन्होंने कहा, "हमें अभी तक अभियान का शेड्यूल (पार्टी से) नहीं मिला है।" मुख्यमंत्री ने दावा किया कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगली सरकार बनाएगी।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

--IANS

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement