Haryana Chief Minister Manohar Lal addressed the Janata Darbar at Panipat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:26 am
Location
Advertisement

हरियाणा के आपसी भाईचारे की चर्चा पूरे भारत में होती है- सीएम मनोहरलाल

khaskhabar.com : सोमवार, 02 अक्टूबर 2017 9:04 PM (IST)
हरियाणा के आपसी भाईचारे की चर्चा पूरे भारत में होती है- सीएम मनोहरलाल
पानीपत । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पानीपत में जनता दरबार को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के आपसी भाईचारे की चर्चा पूरे भारत में होती है। इसलिए लोगों को अपने अधिकतर झगड़ों का पंचायत करके समाधान कर लेना चाहिए। यदि कोई जटिल समस्या है तो उसके लिए सबसे पहले जिला स्तर के अधिकारियों के पास जाना चाहिए, यदि जिला स्तर पर समस्या का समाधान न हो अथवा कोई जटिल समस्या है तो उसका समाधान सीएम विण्डो के माध्यम से करवाना चाहिए। इसके अलावा जिन मामलों पर विभिन्न अदालतों में केस चल रहे हों, तो उन समस्याओं को सीएम विण्डो अथवा जनता दरबार में नहीं लगाया जाना चाहिए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को पानीपत जिला में विभिन्न स्थानों पर अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम शहर के किला पार्क में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित की और सब्जी मंडी में स्वच्छता समारोह को सम्बोधित करने के बाद उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता शपथ दिलवाई तथा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद आर्य कालेज में व्यापारियों की समस्याओं को सुना और आर्य कालेज के आडिटोरियम में आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता की और लोगों की अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान कर दिया। इस जनता दरबार में 127 शिकायतों पर निर्णय लिए गए।


उन्होंने कहा कि झगड़ों से विकास कार्यों में रूकावट पैदा होती है और आपसी भाईचारा भी बिगड़ता है। इसलिए सभी पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियोंं व सदस्यों तथा अधिकारियों को भी आपसी भाईचारे को बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है। इसलिए सभी अधिकारी निर्धारित समय में विकास कार्य पूरा करवाने में टीम के रूप में संगठित होकर कार्य करें। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एफआईआर दर्ज करके जांच कार्यों में शीघ्रता लाए ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement