Haryana: Change Vodafone old SIM and get 4 GB data free-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वोडाफोन का पुराना सिम बदलें और पाएं 4जीबी डेटा मुफ्त

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017 11:09 PM (IST)
वोडाफोन का पुराना सिम बदलें और पाएं 4जीबी डेटा मुफ्त
चंडीगढ़। वोडाफोन इंडिया ने कहा कि हरियाणा के निवासी अपने मौजूदा सिम को वोडाफोन सुपरनेट 4जी सिम में बदल कर डेटा स्ट्रॉन्ग नेटवर्क का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही सिम बदलने वालों को 4जीबी नि:शुल्क डेटा मिलेगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वोडाफोन के 4जी सिम हरियाणा में मौजूद सभी वोडाफोन स्टोर्स, वोडाफोन मिनी स्टोर्स और मल्टीब्रांड आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगे। वोडाफोन के उपभेाक्ता 199 पर फोन करके सिम की डिलीवरी अपने घर पर भी पा सकते हैं। सिम बदलने के बाद वोडाफोन प्री-पेड के उपभोक्ता दस दिनों के लिए 4जीबी नि:शुल्क डेटा का लाभ उठा सकते हैं, वहीं पोस्ट-पेड उपभोक्ता बिल की अगली तारीख तक इस विशेष सेवा से लाभान्वित हो सकते हैं। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता के पास 4जी हैंडसेट होना चाहिए। नए वोडाफोन सुपरनेट 4जी सिम के साथ उपभोक्ता 4जीबी नि:शुल्क डेटा का लाभ भी उठा सकेंगे, जो सिम एक्सचेंज के 2 घंटे के अंदर उपभोक्ता के डेटा बैलेंस में जुड़ जाएगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement