Advertisement
हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग ने लांच की वेबसाइट, पिछड़े वर्गों के आरक्षण से संबंधित आंकड़े जुटाना लक्ष्य

अग्रवाल ने बताया कि इस अधिनियम को चण्डीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में दायर की गई गई याचिकाओं के माध्यम से भी चुनौती दी गई थी। मुख्य याचिका मुरारी लाल गुप्ता बनाम हरियाणा राज्य तथा अन्य, सीडब्ल्यूपी संख्या 9931 ऑफ 2016 (ओ एण्ड एम) थी। उच्च न्यायालय द्वारा पहली सितम्बर, 2017 को एक निर्णय पारित किया गया जिसमें न्यायालय ने हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग को अधिनियम, 2016 की अनुसूची-3 में वर्णित पात्र जातियों के लिए आरक्षण की सीमा, यदि कोई है, निर्धारित करने तथा इन छ: जातियों को दिए गए आरक्षण की मात्रा भी निर्धारित करने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र के हरियाणा राज्य केन्द्र ने विकसित किया है। इस वेबसाइट पर http://hbcc.nic.in के माध्यम से जनसाधारण द्वारा लॉग-इन किया जा सकता है। इसके अलावा, मोबाइल के माध्यम से भी इस वेबसाइट तक पहुंचा जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


