Haryana Assembly Elections - Read here how many voters, how many polling booths-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:17 am
Location
Advertisement

हरियाणा विधानसभा चुनाव - यहां पढ़ें कितने मतदाता, कितने पोलिंग बूथ

khaskhabar.com : बुधवार, 09 अक्टूबर 2019 6:25 PM (IST)
हरियाणा विधानसभा चुनाव - यहां पढ़ें कितने मतदाता, कितने पोलिंग बूथ
चंडीगढ़ । हरियाणा में विधानसभा आम चुनाव 2019 में 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्तूबर, 2019 को होने वाले मतदान के लिए कुल 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्र जीत ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अक्तूबर, 2019 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 7 हजार 955 सर्विस वोटर शामिल हैं।


उन्होंने बताया कि 98 लाख 78 हजार 42 पुरुष मतदाता, 85 लाख 12 हजार 231 महिला मतदाता और 252 ट्रांसजेडर मतदाता हैं।उन्होंने बताया कि प्रदेश में 10324 लोकेशनों पर 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 19425 रेगुलर और 153 सहायक मतदान केंद्र हैं। शहरी क्षेत्र में 5741 और ग्रामीण क्षेत्र में 13837 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement