Haryana Assembly Election : BJP claims 75 seats this time, know opposition position-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:05 pm
Location
Advertisement

Haryana Assembly Election : भाजपा का दावा इस बार 75 पार, जानें विपक्ष का भी हाल

khaskhabar.com : मंगलवार, 08 अक्टूबर 2019 10:44 AM (IST)
Haryana Assembly Election : भाजपा का दावा इस बार 75 पार, जानें विपक्ष का भी हाल
नई दिल्ली। हरियाणा में भाजपा को लगता है कि वह विधानसभा चुनाव में 75 प्लस सीटों के नारे को हकीकत बना सकती है। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में 33.2 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 47 सीटें जीतने वाली भाजपा के नेता चुनावी रैलियों में 75 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। 75 पार के नारे में कितना दम? पूछने पर भाजपा के नेता, एक तरफ मनोहर लाल खट्टर सरकार के कार्यो को वजह बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ विपक्षी दलों के बिखराव में भी सीटों का फायदा देख रहे हैं।

हरियाणा में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव का मानना है कि 2014 के मुकाबले अब हालात ज्यादा अनुकूल हैं। पहले हुड्डा की कांग्रेस सरकार से भाजपा को सत्ता छीननी पड़ी थी, मगर अब तो भाजपा पांच साल के काम का लेखा-जोखा लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। यादव ने आईएएनएस से कहा, सूबे में विपक्ष साफ है।

एक तरफ चौटाला साहब का परिवार है, जो दो-दो पार्टियां लेकर घूम रहा है। पार्टी (इनेलो) में इस कदर फूट है कि दादा को पोते को ही पार्टी से बाहर करना पड़ा, दूसरी तरफ कांग्रेस है, जिसमें छह साल प्रदेश अध्यक्ष रहे व्यक्ति (अशोक तंवर) को ही पार्टी छोडऩी पड़ी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement