Haryana: 8 IAS officers transferred-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:06 pm
Location
Advertisement

हरियाणा: 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले

khaskhabar.com : बुधवार, 17 जुलाई 2019 7:17 PM (IST)
हरियाणा: 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले
चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार ने बुधवार को तुरंत प्रभाव से आठ आईएएस अधिकारियों के स्थानातंरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आपूर्ति एवं निपटान विभाग के महानिदेशक पंकज अग्रवाल को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल लि प्रसंघ का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।

हिसार के उपायुक्त और एचएसवीपी, पंचकूला के मुख्य सर्तकता अधिकारी अशोक कुमार मिणा को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा हिसार नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। सोनीपत के उपायुक्त अंशज सिंह को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा सोनीपत नगर निगम का आयुक्त लगाया गया है।

अंबाला के उपायुक्त और अंबाला के आबकारी क्षेत्र में सरकारी भूमि के प्रबंधन के ईओ शरणदीप कौर बराड को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा अंबाला नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे शिव प्रसाद को वित्त विभाग का विशेष सचिव और कान्फेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।

सचिवालय स्थापना के अतिरिक्त सचिव, यमुनानगर के उपायुक्त और हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के प्रबंध निदेशक मुकुल कुमार को सचिवालय स्थापना का अतिरिक्त सचिव, यमुनानगर का उपायुक्त तथा यमुानानगर नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

चरखी दादरी के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए सचिव बिक्रम को फरीदाबाद नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है। अंबाला नगर निगम के आयुक्त राहुल हुडा को गुरूग्राम नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement