Haroli building and all-round development of students paramount for me: Agnihotri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरोली का निर्माण और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास मेरे लिए सर्वोच्च : अग्निहोत्री

khaskhabar.com: सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 8:50 PM (IST)
हरोली का निर्माण और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास मेरे लिए सर्वोच्च : अग्निहोत्री
ऊना(ममता भनोट)। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि कुछ लोगों को हरोली का चहुंमुखी विकास और यहां के विद्यार्थियों को देश व दुनिया की चुनौतियों के लिए सक्षम होते देखना रास नहीं आ रहा है लेकिन उनके लिए ये दोनों एजेंडे सर्वोच्च हैं। आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर व छेत्रां के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोहों में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा न तो हरोली में गांव व गरीब की सेवा का एजेंडा रुकेगा और न ही हरोली के विद्यार्थियों के बढ़ते कदम कोई रोक पाएगा। विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा को दिखाने का हर मंच प्रदान किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए वह स्वयं हरोली विधानसभा क्षेत्र के सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में जा रहे हैं और विद्यार्थियों से रुबरु हो रहे हैं। इन समारोहों में हरोली के बच्चे एक से बढकऱ एक प्रस्तुतियां देकर यह साबित कर रहे हैं कि हरोली अब किसी से पीछे नहीं है और यह भी साबित कर रहे हैं कि उनके भीतर भी बेमिसाल प्रतिभा छुपी हुई है। उन्होंने कहा हरोली उत्सव व सुर तरंग जैसे कार्यक्रम यहां के विद्यार्थियों को एक बड़ा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किए गए हैं और इन कार्यक्रमों के बाद यहां के बच्चों की प्रस्तुतियां और आत्म विशवास देखते ही बनता है। उन्होंने कहा इस विधानसभा हलके में शिक्षा का नेटवर्क लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है और बेहतरीन शिक्षा सुविधाएं विद्यार्थियों को मुहैया करवाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। उद्योग मंत्री ने कहा हरोली विधानसभा क्षेत्र संभवता ऐसा पहला विधानसभा क्षेत्र है जहां युवाओं को गांव-गांव में जिम दिए जा रहे हैं ताकि वे नशे से दूर रह कर स्वयं को शारीरिक व मानसिक रुप से मजबूत बनाएं और राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में अपना रचनात्मक योगदान दें। उन्होंने कहा इस विधानसभा क्षेत्र में अब तक अढ़ाई दर्जन से अधिक जिम दिये जा चुके हैं और यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने निर्णायक अभियान छेड़ रखा है और ऐसे लोगों के लिए अब दो ही रास्ते बचते हैं या तो वे नशे के कारोबार छोड़ दें या फिर यह जिला छोड़ दें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से भी आहवान किया कि अगर उनकी पंचायत में कोई व्यक्ति नशे के कारोबार में संलिप्त हैं तो वे इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।

[# अजब गजबः 200 ग्राम का गेहूं का दाना]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement