Advertisement
हरमनप्रीत को मिलेगा अर्जुन अवाॅर्ड, घर में खुशी का माहौल, मिठाईयां बांटी

इस मौके पर हरमनप्रीत कौर के पिता हरमंदर सिंह ने उनकी मां सतविंदर कौर और दादा अमर सिंह का मुंह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया। पिता हरमंदर सिंह का कहना है कि वह अपनी बेटी से मिली इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं। अर्जुन पुरस्कार बड़ी उपलब्धि है।
मन बदला पंजाब पुुलिस में डीएसपी बनेगी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान हरमनप्रीत कौर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात के बाद पंजाब पुलिस में डीएसपी का पद स्वीकार कर लिया है। वह चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलीं और इसके बाद रेलवे की नौकरी छोड़ कर डीएसपी बनने का फैसला किया।
इस दौरान उनके पिता हरमंदर सिंह भी उनके साथ थे। इसके बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरमनप्रीत को डीएसपी नियुक्त करने को मंजूरी देते हुए डीजीपी सुरेश अरोड़ा को जरुरी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा। हरमनप्रीत कौर अभी रेलवे में नौकरी कर रही हैं और पंजाब सरकार रेलवे मंत्रालय के साथ उनके रोजगार इकरारनामे को खत्म करने का मामला उठाएगी, ताकि वह जल्द पंजाब पुलिस ज्वाइन कर सकें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मोगा
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


