Hardik Patel Visit to Udaipur Division from March Month, he will open front against BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने को हार्दिक करेंगे मार्च से उदयपुर संभाग का दौरा

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 फ़रवरी 2018 12:42 PM (IST)
भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने को हार्दिक करेंगे मार्च से उदयपुर संभाग का दौरा
उदयपुर। पटेल-डांगी-पाटीदार आरक्षण आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक हार्दिक पटेल ने सोमवार को डूंगरपुर यात्रा के दौरान पटेल नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं से भाजपा के विरुद्ध मोर्चा खोलने की अपील की। हार्दिक ने कहा कि आठ माह में मेवाड़ की जनता को मोदी व वसुंधरा सरकार की असलियत बता दें। हार्दिक ने कहा कि वे गुर्जर आरक्षण आंदोलन के साथ डांगी-पटेल-पाटीदार को पूरा सहयोग देंगे। मार्च से उदयपुर संभाग के सभी जिलों के दौरे करेंगे। उदयपुर में पटेल नव निर्माण सेना के सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष गेहरी लाल डांगी ने बताया कि हार्दिक पटेल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निमंत्रण पर 9 फरवरी को अहमदाबाद से कोलकाता जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement