Hanuman Janmotsav celebrated in unique style-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनूठे अंदाज में मनाया हनुमान जन्मोत्सव

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 4:26 PM (IST)
अनूठे अंदाज में मनाया हनुमान जन्मोत्सव
बारां। अग्रवाल महिला जागृति संगठन की ओर से मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से और अनूठे अंदाज में मनाया गया। इस मौके पर संगठन कार्यकर्ताओं ने नेहरु पार्क में परिंडे बांधे और चारमूर्ति चैराहे पर प्याऊ का शुभारंभ किया। संगठन संस्थापिता मंजू गर्ग और अध्यक्ष मधु गोयनका के नेतृत्व में मंडल सदस्याओं ने नेहरु पार्क में परिंडे बांधे। महामंत्री पिंकी गोयनका ने बताया कि जल वाटिका का शुभारंभ श्रीवैष्णव अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष राजेश गोयनका और महामंत्री अशोक डालमिया ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद किया। इस मौके पर मण्डल की शकुन्तला गुप्ता, श्यामा अग्रवाल, शशि गर्ग, सुनीला अग्रवाल, नीतू गुप्ता, मन्जू-आनन्द गर्ग, मनीषा गोयल, सविता गोयल, शशि बंसल, सरिता अग्रवाल, ममता गुप्ता, शशि गुप्ता, मन्जू बंसल, नीलू गर्ग, अंजना गोयल, नेहा गुप्ता, आशा गुप्ता, मन्जू, सुरेश बंसल, उर्मिला बंसल, रजनी गर्ग, अंजना गोयल और मन्जू मित्तल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रही।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement