Advertisement
दो सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल
ऊना। सदर थाना ऊना तहत पीरनिगाह मोड व बसाल के समीप पेश आए दो सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। इनमें एक 14 वर्षीय बालक भी शामिल है। सभी को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पहला हादसा मंगलवार दोपहर बसाल में हुआ जहां दो बाईकों की टक्कर में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान हरीश, रोहित निवासी स्तोथर व राम सिंह निवासी ऊना के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हरीश व रोहित अपनी बाईक पर सवार होकर अंब से ऊना की ओर जा रहे थे। बसाल में बाईक पर आगे चल रहे रामसिंह ने एकदम कट मारा, जिसके चलते दोनों बाईकों में टक्कर हो गई। हादसे में तीनों को चोटें पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया।
दूसरा मामला मलाहत में हुआ जहां कार की चपेट में आने से बाईक सवार तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान धमांधरी निवासी सुनील कुमार, पत्नी सीमा व 14 वर्षीय बेटा लक्ष्य के रूप में हुई है। तीनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है। घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
ऊना
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement