hair chopping case with two women in muradabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:09 am
Location
Advertisement

बेहोश होने के बाद कटी दो महिलाओं की चोटी, इलाके में दहशत

khaskhabar.com : शनिवार, 05 अगस्त 2017 10:18 PM (IST)
बेहोश होने के बाद कटी दो महिलाओं की चोटी, इलाके में दहशत
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में शुक्रवार देर रात दो महिलाओं के बेहोश होने के बाद उनकी चोटी कटने की घटना सामने आई है। यहां चोटी कटने का यह पहला मामला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मुरादाबाद के कटघर थाना छेत्र के खड़गपुरबाजे गांव की 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला हुस्न बानो बाथरूम गई थी, अचानक सर के पीछे दर्द उठा और वह बेहोश हो गई। जानकारी पर घरवाले बाथरूम के पास पहुंचे, तो महिला की चोटी अलग कटी हुई पाई गई। ऐसा देख घर में हड़कंप मच गया, उसे तत्काल बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में होश आने के बाद महिला ने बताया, "उसे कुछ नहीं पता कि उसकी चोटी कैसे कट गई, बस उसके सिर में दर्द हुआ और वह बेहोश होकर नीचे गिर गई थी।"

इसी गांव की कुसुमलता खाना खाने के बाद जैसे ही दूसरे कमरे में टीवी देखने जा रही थी, उसके भी सिर में दर्द उठा और वह बेहोश होकर गिर गई। परिजन दौड़ कर उसके पास गए तो उसकी भी चोटी कट कर नीचे पड़ी हुई थी। महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुसुम ने बताया कि सिर में दर्द होने के बाद वह गिर गई, उसके बाद क्या हुआ उसे कुछ नहीं पता।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. ए.के. सिंह ने बताया, "सब सामान्य है। मारपीट की भी कोई घटना नहीं प्रतीत हो रही है, लेकिन दोनों की चोटी कटी हुई है। परिजनों ने ही बताया कि इनकी चोटी कट गई है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement