Hacking group Anonymous claims NASA will announce discovery of aliens-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हैकरों का दावा, नासा ने खोज निकाले एलियन्स, जल्द कर सकता है घोषणा

khaskhabar.com: रविवार, 25 जून 2017 8:48 PM (IST)
हैकरों का दावा, नासा ने खोज निकाले एलियन्स, जल्द कर सकता है घोषणा
न्यूयार्क। हैकरों और ऑनलाइन कार्यकर्ताओं के एक अज्ञात समूह ने दावा किया है कि अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने परग्रहवासियों के अस्तित्व का पता लगा लिया है और जल्द ही वह इसकी घोषणा कर सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। हैकरों ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, ‘‘नासा का कहना है कि परग्रहवासी आ रहे हैं।’’ एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में अंतरिक्ष यात्रियों और अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि रखने वाले शौकीनों द्वारा पूर्व में परग्रहवासियों का अस्तित्व होने संबंधित बयानों का हवाला दिया गया है और समय-समय पर धरती के विभिन्न हिस्सों में परग्रहवासियों एवं उडऩतश्तरियों के दिखाई पडऩे संबंधित सबूतों को पेश किया गया है। वीडियो में कहा गया है, ‘‘यह सारे प्रमाण बताते हैं कि अंतरिक्ष में ऊपर कुछ घटित होने वाला है।’’ वेबसाइट ‘आरटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, इन अज्ञात लोगों ने नासा द्वारा हाल में की गई कुछ खोजों के अलावा अप्रैल में अमेरिका की संसद को ‘एडवांसेस इन द सर्च फॉर लाइफ’ नामक शीर्षक पर नासा के एक प्रवक्ता द्वारा की गई टिप्पणियों के आधार पर ये दावे किए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement