Gurugram: Man arrested for killing live-in-partner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 4:24 pm
Location
Advertisement

गुरुग्राम : लिव-इन-पार्टनर की हत्या करने वाला शख्स गिरफ्तार

khaskhabar.com : शनिवार, 05 मार्च 2022 11:52 AM (IST)
गुरुग्राम : लिव-इन-पार्टनर की हत्या करने वाला शख्स गिरफ्तार
गुरुग्राम। गुरुग्राम में अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने कहा कि 2018 में आरोपी ने अपने लिव-इन-पार्टनर के साथ साजिश रची और उसके पति की हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सुरेंद्र उर्फ दुधिया के रूप में हुई है जिसे शुक्रवार को सेक्टर-43 से गिरफ्तार किया गया।

गुरुग्राम के कन्हाई गांव में किराए के मकान में रह रही 44 वर्षीय विधवा महिला के साथ दिल्ली निवासी सुरेंद्र लिव-इन रिलेशनशिप में था।

महिला के बेटे ने पुलिस शिकायत में कहा कि सुरेंद्र उसके पिता के लापता होने के बाद तीन साल से उसकी मां के साथ रह रहा था।

आरोपी ने पुलिस के सामने बताया कि वह 2014 से दिल्ली की एक महिला कमला देवी के साथ रिलेशन में हैं।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, "जब महिला के पति महेश को उनके अवैध संबंध के बारे में पता चला, तो दोनों ने एक साजिश रची, जिसके बाद सुरेंद्र ने 2018 में महेश की हत्या कर दी और उसके शव को दिल्ली में एक नहर में फेंक दिया। इस घटना के बाद दिल्ली में महिला ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद में वे गुरुग्राम चले गए और एक साथ रहने लगे।"

आरोपी ने यह भी बताया कि वह बेरोजगार था और इसी को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 1 मार्च को उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement