Advertisement
गुरु श्री कानिफनाथ घुमंतू छात्रावास का वार्षिकोत्सव शनिवार को

छात्रावास संचालन समिति के अध्यक्ष गणेश सुथार और सचिव विशाल गुरुजी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रमुख वक्ताओं के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चांदमल सोमानी, श्री केशव स्मृति सेवा न्यास के अध्यक्ष हीरालाल टेलर, एवं डॉ. शंकर लाल माली भी उपस्थित रहकर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। वे समाज निर्माण में शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। छात्रावास वर्तमान में भीलवाड़ा जिले से प्रवेश लेने वाले 27 बालकों को आदर्श विद्या मंदिर, शास्त्री नगर और अंबेडकर नगर में भारतीय संस्कृति के अनुरूप शिक्षा प्रदान कर रहा है।
इन छात्रों को विद्यालय समय के बाद प्रतिदिन चार से छह अतिरिक्त कक्षाएं दी जाती हैं। साथ ही, पुस्तक ज्ञान के अलावा जिम्नास्टिक, खेलकूद, योग और इंग्लिश स्पोकन जैसी विशेषज्ञ सेवाएं भी समाज के अनुभवी कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही हैं। श्री केशव स्मृति सेवा प्रन्यास घुमंतू समाज के बालकों (गाड़िया लुहार, सपेरा, बंजारा, सांसी, जादू दिखाने वाले, पुराने कपड़े बेचने वाले आदि) के उत्थान के लिए कार्यरत है।
गुरु श्री कानिफनाथ घुमंतू छात्रावास सफलतापूर्वक संचालन का तीसरा वर्ष पूरा कर रहा है। आयोजक मंडल ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे इस अवसर पर उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें और उनके उज्ज्वल भविष्य के साक्षी बनें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


