Guru Ravi Dass state ceremony to mark the anniversary will be in Panipat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरु रविदास जयंती पर पानीपत में होगा राज्यस्तरीय समारोह

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 फ़रवरी 2017 6:52 PM (IST)
गुरु रविदास जयंती पर पानीपत में होगा राज्यस्तरीय समारोह
चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आगामी 5 फरवरी को पानीपत में राज्य स्तर पर मनाई जाने वाली गुरु रविदास जी की 640 जयंती पर प्रदेश के कोने-कोने से लाखों लोग शामिल होंगे। पंवार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा राज्य सरकार के मंत्री और विधायक भी इसमें शिरकत करेंगे। उन्होंने लगभग एक महीने तक प्रदेशभर में घूम कर इस समारोह के लिए लोगों को आमंत्रित किया है और लोगों में इसके प्रति विशेष उत्साह है।उन्होंने बताया कि संत-महात्मा किसी एक धर्म, जाति, वर्ग या सम्प्रदाय के नहीं होकर पूरे समाज की धरोहर होते हैं। हमारे साधु-संतों ने सदैव ही सद्गुणों को अपनाते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी है। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी भी उनमें से एक थे, जिन्होंने समाज की बुराइयों और विसंगतियों को दूर कर एक आदर्श समाज की स्थापना के लिए कार्य किया। पंवार ने बताया कि हमारे महापुरुषों द्वारा दिए गए बलिदानों और उनके द्वारा किए गए महान कार्यों से युवा पीढ़ी को अवगत करवाने के लिए ऐसे समारोहों का आयोजन किया जाता है। वर्तमान सरकार ने गुरुओं और संतों की जयंतियां सरकारी तौर पर मनाने का निर्णय लेकर उनका गौरव बढ़ाने का काम किया है।

[@ ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement