Gurmeet Ram Rahim gets bail in case of Neuter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:39 pm
Location
Advertisement

नपुंसक बनाने के मामले में गुरमीत राम रहीम को मिली जमानत, लेकिन...

khaskhabar.com : शुक्रवार, 05 अक्टूबर 2018 2:39 PM (IST)
नपुंसक बनाने के मामले में गुरमीत राम रहीम को मिली जमानत, लेकिन...
रोहतक । सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को जमानत मिल गई है। साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम को 400 साधुओं को नपुंसक बनाने से जुड़े मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट ने जमानत दी है। हालांकि साध्वियों से यौन शोषण मामले में गुरमीत राम रहीम 20 साल की सजा भुगत रहा है। इस वजह जेल से बाहर नहीं आ सकेगा। इससे पहले अगस्त महीने में सीबीआई अदालत ने इस मामले में राम रहीम की याचिका खारिज कर दी थी।

सीबीआई के विशेष जज जगदीप सिंह की सीबीआई अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए इस मामले में राम रहीम को जमानत दी।

बता दें कि साधुओं को नपुंसक बनाने का मामला जज सुनील राठी की अदालत में है लेकिन वहां याचिका रद्द होने के बाद राम रहीम ने जगदीप सिंह की अदालत में याचिका दायर की थी। अब सवाल सीबीआई जांच पर उठ रहे हैं जो मामले में पर्याप्त सबूत नहीं जुटा पाई। फिलहाल जमानत मिलने के बाद भी राम रहीम को कोई राहत नहीं है।

रोहतक की जेल में है राम रहीम

वह इस समय रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता हंसराज चौहान की याचिका पर साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के मामले में 23 दिसंबर 2014 को सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि डेरा में ईश्वर से मिलाने के नाम पर 400 साधुओं के अंडकोष काटकर उन्हें नपुंसक बनाया गया था।

साल 2002 में गुरमीत राम रहीम ने दो महिलाओं से बलात्कार किया था, इसी केस में उसे 20 साल की सजा सुनाई गई है. गुरमीत राम रहीम की सहयोगी हनीप्रीत को अंबाला सेंट्रल जेल में रखा गया है, उसपर पर हिंसा भड़काने का आरोप है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement