Gurjar Samaj celebrated International Gurjar Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुर्जर समाज ने मनाया अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस

khaskhabar.com: बुधवार, 22 मार्च 2017 9:19 PM (IST)
गुर्जर समाज ने मनाया अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस
करौली। यहां जगदीश धाम कैमरी में गुर्जर समाज के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पथिक सेना संगठन के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र खटाना ने की। समाज के कार्यकर्ताओं ने गुर्जर सम्राट कनिष्क महान की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र खटाना ने कहा कि गुर्जर समाज एक अंतरराष्ट्रीय समुदाय है। यह भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान और मध्य एशिया के कई देशो में अविस्मरणीय काल से रहते आ रहा है। समाज का इतिहास कुषाण साम्राज्य काल तक जाता है। उन्होंने बताया कि कुषाणों में कनिष्क सबसे प्रतापी सम्राट हुए थे, जिन्होंने एक विशाल साम्राज्य का निर्माण किया था। कनिष्क के साम्राज्य में लगभग वे सभी देश आते थे, जहां आज गुर्जरो की आबादी है। खटाना ने कहा कि विश्व विख्यात सम्राट कनिष्क महान के राज्यारोहण की वर्षगांठ को अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस के रूप में मनाया जाता है। गुर्जरों के सबसे पहले राज्य गुर्जर देश की राजधानी भीनमाल के इतिहास से कुषाण सम्राट कनिष्क के साथ एक गहरा नाता है। उस समय आधुनिक राजस्थान गुर्जर देश कहलाता था। इसकी राजधानी दक्षिणी राजस्थान में स्थित भीनमाल थी। भीनमाल के विकास में गुर्जर सम्राट कनिष्क महान का बहुत बड़ा योगदान था। पथिक सेना संगठन के सोशल मीडिया प्रभारी रणजीत खटाना ने सम्राट कनिष्क की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समाज के युवाओं से उनके पदचिन्हों पर चलने की बात कही। पथिक सेना संगठन के जिला सचिव अखलेश खटाना ने युवाओं से शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही। साथ ही उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने पर जोर दिया। इस दौरान देव सेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र खटाना, अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के जिला प्रवक्ता बीएस खटाना, राजस्थान गुर्जर स्टूडेंट फैडरेशन के जिला महासचिव रामकेश खटाना, देवगौड़ा खटाना, ऋषि गुर्जर, प्रधान कसाना, रामहरि गुर्जर, वीरसिंह गुर्जर, साहबसिंह गुर्जर, शेरसिंह खटाना, नीरू गुर्जर, जसवेंद्र खटाना, सुरेन्द्र पोसवाल, राजेश गुर्जर, जीतेन्द्र गुर्जर, वीरेन्द्र खटाना, मानवेन्द्र खटाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement