Gurgaon woman tests positive for coronavirus, first confirmed case in haryana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:20 pm
Location
Advertisement

गुरुग्राम की महिला कोरोना पॉजिटिव, IT कंपनी में करती हैं काम, हरियाणा का पहला मामला

khaskhabar.com : मंगलवार, 17 मार्च 2020 9:02 PM (IST)
गुरुग्राम की महिला कोरोना पॉजिटिव, IT कंपनी में करती हैं काम, हरियाणा का पहला मामला
चंडीगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम में एक 29 वर्षीय महिला कोरोनोवायरस पॉजिटिव पाई गई है। एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि महिला ने मलेशिया और इंडोनेशिया की यात्रा की थी और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। महिला गुरुग्राम स्थित एक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी में काम करती है।

राज्य के स्वास्थ्य महानिदेशक सूरजभान कंबोज ने मीडिया को बताया, यह हरियाणा में कोरोनावायरस का पहला पॉजिटिव मामला है। उन्होंने कहा कि महिला को गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में महिला के नमूने भेजे गए थे, जहां से महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

इससे पहले महिला घर में ही एकांतवास में थी और उसमें संक्रमण से जुड़े लक्षण 12 मार्च को देखे गए थे। इससे पहले उसे सिविल अस्पताल में आइसोलेशन (एकांतवास) वार्ड में रखा गया था, जहां से उसे फोर्टिस हेल्थ केयर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement