आजाद का पीएम को खुला पत्र, कश्मीरियों का दिल जीतें,चुप न रहें
khaskhabar.com: रविवार, 07 अगस्त 2016 5:37 PM (IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने पीएम को खुला
पत्र लिखा है जिसमें कहा है कि कश्मीर के लोगों का दिल जीतना जरूरी है।
उन्होंने लिखा है-मैं राज्य के लोगों का दिल जीतने और यह सुनिश्चित करने के
वास्ते तत्काल कदम उठाने के लिए आपसे ध्यान देने का आग्रह करता हूं कि
जल्द से जल्द कानून व्यवस्था की स्थिति बहाल हो।