Gul can feed Digvijay brother Laxman Singh with Shivraj?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:17 am
Location
Advertisement

गुल खिला सकता है दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह का शिवराज का साथ?

khaskhabar.com : मंगलवार, 06 अप्रैल 2021 5:01 PM (IST)
गुल खिला सकता है दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह का शिवराज का साथ?
भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत में मंगलवार को एक तस्वीर चर्चा का विषय बन गई है। यह तस्वीर है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना की रोकथाम के लिए जनजागृति लाने के मकसद से शुरु किए गए 24 घंटे के स्वास्थ्य आग्रह की। लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्वास्थ्य आग्रह पर बैठे शिवराज सिंह चौहान के साथ मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई विधायक लक्ष्मण सिंह भी नजर आए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जनजागृति अभियान को गति दी है। सोमवार को मेरी सुरक्षा मेरा मास्क अभियान शुरू किया तो मास्क के उपयोग और बचाव के अन्य तरीके अपनाने के लिए लोगों केा जागृत करने के मकसद से मंगलवार को 24 घंटे के स्वास्थ्य आग्रह पर बैठे है।

मुाख्यमंत्री चौहान राजधानी के मिंटो हाल के करीब महात्मा गांधी की प्रतिमा के करीब स्वास्थ्य सत्याग्रह कर रहे है। यहीं से चौहान सरकारी कामकाज भी निपटा रहे हैं। कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह भी स्वास्थ्य आग्रह स्थल पर पहुॅचे। इस दौरान लक्ष्मण सिंह ने कहा कि, कोरेाना संक्रमण के खिलाफ जागरुकता जरुरी है। स्वास्थ्य सत्याग्रह मुख्यमंत्री का अच्छा कदम है, और मै इसका समर्थन करता हूॅ।

दिग्विजय सिंह के भाई के चौहान के साथ मंच पर पहुॅचने के घटनाक्रम को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है, क्योिंक लक्ष्मण सिंह भी कभी भाजपा के सांसद रहे है। इतना ही नहीं पिछले दिनों 28 तत्कालीन विधायकों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामना था, इन स्थानों पर हुए उप-चुनाव में भाजपा ने 19 और कांग्रेस ने नौ स्थानों पर जीत दर्ज की थी। लक्ष्मण सिंह के चौहान के कार्यक्रम में पहुॅचने को सियासी चश्मे से भी देखा जा रहा है, क्योकि लक्ष्मण सिंह कई बार पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर भी हमला बोल चुके हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement