Gujjar reservation fire reached the Pratapgarh picketing demonstrations tomorrow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रतापगढ़ पहुंची गुर्जर आरक्षण की आग, धरना-प्रदर्शन कल

khaskhabar.com: शनिवार, 18 फ़रवरी 2017 5:04 PM (IST)
प्रतापगढ़ पहुंची गुर्जर आरक्षण की आग, धरना-प्रदर्शन कल
प्रतापगढ़। गुर्जर आरक्षण के मामले को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जायेगा। जिसमे जिलेभर से गुर्जर समाज के लोग भाग लेंगे। जानकारी देते हुए अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के नगर अध्यक्ष हँसमुख गुर्जर ने बताया कि गुर्जर समाज के जिलाध्यक्ष कमलसिंह गुर्जर एवं जिला संरक्षक कारूलाल गुर्जर बारावरदा के नेतृत्व में गांधी चौराहे पर नगर परिषद के बाहर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जिसमें जिलेभर से गुर्जर पंच पटेल शिरकत करेगे। धरना प्रदर्शन में कई वक्ता संबोधित करेंगे। वही 25 फरवरी को करौली के गुड़ला गांव में गुर्जर समाज की महापंचायत होगी जिसमें प्रतापगढ़ जिले से हजारो की तादात में समाज के लोग भाग लेंगे जिसको लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी। देवसेना जिलाध्यक्ष लोकेश गुर्जर ने समाजजन से अधिक से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन में भाग लेने का आव्हान किया।

[# इस पत्थर से दही जमाते हैं गांव के लोग ]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement