Gujarat Elections 2017: Miffed over ticket distribution in Gujarat BJP, many leaders resign -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुजरात चुनाव: टिकट बंटवारें की नाराजगी महंगी पड सकती है बीजेपी को..

khaskhabar.com: बुधवार, 22 नवम्बर 2017 09:05 AM (IST)
गुजरात चुनाव: टिकट बंटवारें की नाराजगी महंगी पड सकती है बीजेपी को..
गांधीनगर। गुजरात चुनावों में बीजेपी के लिए मुश्किलें बढ रही हैं। टिकट बंटवारे से कुछ नेता नाराज हैं। गुजरात चुनावों के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होते ही पार्टी में घमासान शुरू हो गया था। ज्ञातव्य है कि बीजेपी अब तक 106 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। टिकट कटने से नाराज स्थानीय नेताओं के इस्तीफे देने का सिलसिला शुरू हो गया है। टिकट बंटवारे से नाराज बीजेपी के पूर्व सासंद कांजी भाई पटेल और उनके बेटे सुनील पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांजी भाई पटेल के बेटे सुनील पटेल ने नवसारी जिले के गंडवी विधासभा सीट से निर्दलीय चुनाव लडने का ऐलान कर दिया है। इससे पहले भी लिस्ट जारी होते ही पार्टी के कुछ स्थानीय नेताओं ने अपने इस्तीफे सौंप दिए थे। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहली लिस्ट जारी होने के बाद नाराज नेताओं को मनाने और डैमेज कंट्रोल में जुट गए थे। ज्ञातव्य है कि पहली लिस्ट जारी होने के तुरंत बाद भरुच जिला पंचायत के सदस्य वल्लभ पटेल ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी ने वल्लभ पटेल के सगे भाई को अंकलेश्वर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। वहीं डांग बीजेपी के जिला महामंत्री दशरथ पुवार ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। विजय पटेल को डांग से उम्मीदवार बनाए जाने पर दशरथ पुवार ने नाराजगी जाहिर की थी। वहीं राज्य के वरिष्ठ बीजेपी नेता प्रभात सिंह ने भी पत्नी के लिए टिकट मांगा था लेकिन टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement