GRP arrested two robbers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रेन में लूटपाट करने वाले लुटेरों पर जीआरपी का शिकंजा, 2 गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 16 अक्टूबर 2016 08:15 AM (IST)
ट्रेन में लूटपाट करने वाले लुटेरों पर जीआरपी का शिकंजा, 2 गिरफ्तार
कानपुर। जीआरपी पुलिस ने यात्रियों से लूटपाट करने वाले अर्न्तजनपदीय गिरोह के दो शातिरों को पकड़ा है। इनके कब्जे से लूट का 40 हजार रूपये व नशीला पाउडर बरामद किया गया है। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों से लूटपाट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरोह के कई सदस्य सेन्ट्रल स्टेशन पर होने की जानकारी जीआरपी को मिली। इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडेय ने सूचना के आधार पर पुलिस कर्मियों का लगाते हुए लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। प्लेटफार्म चार पर दो युवकों को पुलिस टीम को देख भागने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी में उनके कब्जे से नशीला पदार्थ के साथ नगदी व कई एटीएम बरामद हुए। पकड़े गए युवकों को थाने लाकर पूछताछ में उनके अर्न्तजनपदीय गिरोह के शातिर लुटेरे होने का पता चला। इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्तों में हमीरपुर के सिकंदरपुर गांव निवासी रूप सिंह व रेलबाजार के खपरा मोहाल में रहने वाला रितेश है। दोनों ने पूछताछ में कानपुर के अलावा, इटावा, आगरा, ट्रूंडला, फिरोजाबाद, लखनऊ में लूट व कई चोरियों किए जाने की बात कबूल की है। उनके कब्जे से लूट के 40,500 हजार रूपये, तीन एटीएम, नशीला पाउडर बरामद हुआ है। मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेजा जा रहा है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement