Growth in Population is the Obstacle in development is : Meena-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकास में बाधक है जनसंख्या में बढ़ोतरी : मीणा

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 जुलाई 2017 6:09 PM (IST)
विकास में बाधक है जनसंख्या में बढ़ोतरी : मीणा
टोंक। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर चिकित्सा विभाग टोंक की ओर से मंगलवार को बड़े कुएं से कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टोंक तक रैली निकाली गई। रैली में आशा सहयोगिनियों, नर्सिग स्टूडेंट ने भाग लिया। रैली में स्टूडेंट जनसंख्या स्थिरीकरण से संबंधी बैनर, तख्तियां लेकर चल रहे थे। रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिीकारी डॉ. जीएल मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बन्नालाल चौधरी नर्सिंग अधीक्षक एएमएमटीसी, सुबुर खान डीपीएम, रामकल्याण शर्मा डीएनओ, अन्तिम सिंहल डीएसी, कपिल डीआईईसी, मुकेश जैन तथा परिवार कल्याण एवं चिकित्सा विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीएल मीणा ने विश्व जनसंख्या दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनसंख्या वृद्वि के कारण विकास में अवरोध होता है, जनसंख्या दिवस केवल पखवाड़े तक ही सीमित नहीं होना चाहिए, जिले को दिए गए परिवार कल्याण के लक्ष्यों को पूरा करते हुए चिकित्सा विभाग एवं आईसीडीएस विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियों को जनसंख्या वृद्धि रोकने में अपना योगदान देने के लिए निर्देशित किया गया तथा आमजन से भी इस कार्य में सहयोग करने की अपील की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement