Greater Noida: ATM fire due to short circuit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्रेटर नोएडा : शॉर्ट सर्किट के चलते एटीएम में लगी आग

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अप्रैल 2023 10:29 AM (IST)
ग्रेटर नोएडा : शॉर्ट सर्किट के चलते एटीएम में लगी आग
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एक बैंक के एटीएम में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इसकी सूचना फायर विभाग को दी गई। आनन-फानन में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत एल्डिको ग्रीन मीडोज के सिक्योरिटी इंचार्ज ने पुलिस को फोन करके यह सूचना दी कि सोसाइटी के बाहर आर्केडिया कॉम्प्लेक्स में लगे इंडसैंड बैंक के एटीएम में आग लग गई है और धुआं उठ रहा है। इस सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और उसने फायर ब्रिगेड की टीम को भी इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझा दिया गया है। प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना प्रतीत हो रही है। बैंक प्रबंधक को सूचना दे दी गई है। कोई जनहानि नहीं हुई है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement