Greater awareness of Aadhaar linking risks, mitigation needed: ICERT-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आधार अनिवार्यता: ICERT डायरेक्टर बोले-जोखिम हमेशा रहेगा, जागरूकता जरूरी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 नवम्बर 2017 11:05 PM (IST)
आधार अनिवार्यता: ICERT डायरेक्टर बोले-जोखिम हमेशा रहेगा, जागरूकता जरूरी
कोलकाता। बैंक खातों और मोबाइल नंबर के साथ आधार को अनिवार्य रूप से जोडऩे के संबंध में साइबर सुरक्षा जोखिमों और उसके शमन के उपायों के बारे में अधिक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। भारतीय कम्प्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम के डायरेक्टर जनरल संजय बहल ने शुक्रवार को यह बात कही। बहल ने इन्फोसैक फाउंडेशन द्वारा आयोजित साइबर सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान यहां संवाददाताओं से कहा कि जोखिम हमेशा रहेगा, इसलिए यह आवश्यक जागरूकता पैदा करने का प्रश्न है, यह लोगों, प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकी का संयोजन है। आपके पास तकनीक है, आपके पास सही स्थान पर प्रक्रियाएं हैं, लेकिन सबसे कमजोर कडी जनता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement