Gram-Jodhpur postponed -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्या गजेंद्र सिंह शेखावत की वजह से स्थगित हुआ ग्राम-जोधपुर का आयोजन !

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 मई 2018 12:57 PM (IST)
क्या गजेंद्र सिंह शेखावत की वजह से स्थगित हुआ ग्राम-जोधपुर का आयोजन !
जयपुर । क्या जोधपुर से भाजपा सांसद और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के लिए सामने आने से ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम ) जोधपुर का आयोजन खटाई में पड़ गया है। सूत्रों के मुताबिक वर्तमान में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर सीएम वसुंधरा राजे और केंद्रीय भाजपा नेतृत्व के बीच मची खींचतान को लेकर ऐसा ही लग रहा है । वहीं कृषि विभाग ने इसके लिए कुछ अलग ही कारण बताया है।
कृषि विभाग के आयुक्त वीपी सिंह के आदेशों के मुताबिक राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार, जो कि पूरे राज्य में 1 मई से 30 जून 2018 तक चलाया जाएगा, इसमें कृषि, पशुपालन विभाग की भी भागीदारी होगी। इसके चलते 23 से 25 मई 2018 तक प्रस्तावित ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम ) जोधपुर के आयोजन को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया जाता है। साथ ही यह बताया गया है कि यह आदेश सक्षम स्तर से अनुमोदित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement