वहीं कई गौ सेवा समिति और स्वयंसेवी संगठन भी इस दिशा में आगे आए हैं। गौ वंश को बचाने व चारे पानी की व्यवस्था में जुटे समाजसेवी महेश चपराना ने बताया कि सवाई माधोपुर की गौ सेवा समिति व राधाकृष्ण गौशाला प्रबंधन के आशीष गुप्ता सहित ध्यान फाउडेंशन दिल्ली के मोहित कुमार, भरतलाल, भैरवधाम श्यारौली, अजय चपराना एडवोकेट सहित कई स्वयंसेवी संगठन के लोग गायों को बचाने के लिए चारे पानी की व्यवस्था में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।