Govt ignored defence procurement procedure in Rafale deal: Chidambaram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:44 pm
Location
Advertisement

राफेल डील : जांच की मांग करते हुए चिदंबरम बोले- बड़े पैमाने पर हो बहस

khaskhabar.com : शनिवार, 25 अगस्त 2018 12:42 PM (IST)
राफेल डील : जांच की मांग करते हुए चिदंबरम बोले- बड़े पैमाने पर हो बहस
कोलकाता। पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने राफेल डील को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सुर में सुर मिलते हुए राफेल डील की जांच की मांग करते हुए कहा कि इस पर बड़े पैमाने पर बहस की जरूरत है। उन्होंने कोलकाता में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, इस गंभीर मुद्दे पर पब्लिक डिबेट की जरूरत है और इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए। यही वजह है कि कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी इसे प्रमुखता से उठा रही है। चिदंबरम ने आगे कहा, सरकार को इसका जवाब देना चाहिए कि राफेल सौदे में रक्षा खरीद प्रक्रिया को क्यों नजरअंदाज किया गया।

कांग्रेस ने अपने सभी नेताओं से कहा है कि वे मोदी सरकार में हुए राफेल डील घोटाले के बारे में लोगों को बताएं। पार्टी ने इस मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी आन्दोलन शुरू करने का भी फैसला किया है। शुक्रवार ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन में कहा था कि राफेल डील में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ।

उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) में नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एल्युमनाई यूनियन (ब्रिटेन) के साथ बातचीत में गांधी ने कहा, राफेल डील में रक्षा क्षेत्र का देश का सबसे बड़ा ठेका अनिल अंबानी को दे दिया गया, जिन पर 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था और जिन्होंने कभी कोई विमान नहीं बनाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement