Advertisement
गोविंद देवजी मंदिर में भावपूर्ण माघ महोत्सव, 300 से अधिक श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां

आचार्य पीठ से संबोधित करते हुए भक्त भूषण ने कहा कि सद्बुद्धि की प्राप्ति के लिए गायत्री महामंत्र का जाप अनिवार्य है। गायत्री महामंत्र के जाप से विवेक जागृत होता है, जिससे अच्छे-बुरे तथा सही-गलत का ज्ञान प्राप्त होता है और जीवन सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ता है।
इस अवसर पर जनवरी माह में जन्म लेने वाले श्रद्धालुओं ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप पंचतत्व पूजन कर यज्ञ के साथ अपना जन्मदिन संस्कारपूर्वक मनाया। शांति, सद्भाव और विश्व कल्याण की मंगल कामना के साथ माघ महोत्सव का समापन हुआ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


