Governor visits Mount Abu by car-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यपाल ने कार से माउंट आबू भ्रमण किया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जून 2023 9:41 PM (IST)
राज्यपाल ने कार से माउंट आबू भ्रमण किया
जयपुर । राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार को कार से माउंट आबू भ्रमण के लिए निकले। पहले वह कार से देलवाड़ा के मार्ग से ट्रेवर्स टैंक, ओरिया गांव होते हुए गुरुशिखर के नीचे पार्किंग स्थित व्यू पॉइंट तक पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ देर चोटी के निकट के स्थानों को देखा। लौटते समय राज्यपाल मिश्र मिनी नक्की झील का अवलोकन करते हुए राज भवन पहुंचे। उन्होंने माउंट आबू के सुरम्य स्थलों की सराहना करते हुए पहाड़ी रास्तों और नैसर्गिक सौंदर्य को अद्भुत बताया। उन्होंने यहां के प्राकृतिक सौंदर्य के संरक्षण का भी सभी से आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement