Governor of Manipur Najma Heptullah visit Dargah in Ajmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मणिपुर की राज्यपाल हेपतुल्ला ने दी गरीब नवाज के दर पर हाजिरी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 फ़रवरी 2017 12:51 PM (IST)
मणिपुर की राज्यपाल हेपतुल्ला ने दी गरीब नवाज के दर पर हाजिरी
अजमेर। मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने शुक्रवार को ख्वाजा गरीब नवाज के यहां हाजिरी दी। राज्यपाल नजमा ने ख्वाजा की मजार पर अकीदत के फूल और चादर पेश की। जियारत के बाद राज्यपाल ने दरगाह का दीदार भी किया। उन्होंने देग पहुंच उसमें रुपए भी डाले। राज्यपाल बनने के बाद पहली बार अजमेर में ख्वाजा के दर पर पहुंचीं नजमा हेपतुल्ला ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि केन्द्रीय बजट बहुत अच्छा है और आमजनता को राहत प्रदान करने वाला है। इसका जनता को सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने दरगाह की सफाई की भी तारीफ की। राज्यपाल को जियारत खादिम मुक़द्दस मोईन ने कराई।

[@ माता का चमत्कार: आपस में लड पडे थे पाक सैनिक.... ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement